एक ही डिवाइस पर दोस्त के साथ या कंप्यूटर (6 लेवल) से शतरंज खेलें, मात वाली पहेलियाँ हल करें और हर मोहरे की चाल सीखें। मुफ़्त, ऑफ़लाइन, बिना विज्ञापन।

नियम: FIDE के शतरंज नियम। तीन बार वही स्थिति आने पर और 50 चालों के नियम से खेल तुरंत ड्रॉ हो जाता है (यह विकल्प हटाएँ तो आप खुद दावा करें; तब पाँच बार वही स्थिति या 75 चालें खेल खत्म करती हैं)। आपका समय खत्म हुआ तो आप हारते हैं, बशर्ते सामने वाले के पास मात देने लायक मोहरे हों; वरना ड्रॉ। चालें आम अंग्रेज़ी संकेतों (K, Q, R, B, N) में लिखी जाती हैं।